मेंटेनेंस कारणों से भारतीय रेलवे ने 52 ट्रेनों को किया कैंसिल, यात्रा पर जाने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं या पहले से टिकट बुक कर चुके हैं, तो घर से निकलने से पहले कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे ने भोपाल से बिलासपुर और जबलपुर के बीच कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कुल 52 ट्रेनें इस सूची में शामिल हैं, जिनमें भोपाल से कटनी और जबलपुर जाने वाली भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन, भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
ट्रेनों के कैंसिल होने का कारण
रेलवे के अनुसार, भोपाल से जबलपुर और भोपाल से बिलासपुर के रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस के काम के चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इस वजह से इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची
कैंसिल की गई ट्रेनों में निम्नलिखित ट्रेनें शामिल हैं:
- उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस: 24, 31 अगस्त
- कोटा-दानापुर एक्सप्रेस: 24 अगस्त, 1 और 8 सितंबर
- दानापुर-कोटा एक्सप्रेस: 25 अगस्त, 2 और 9 सितंबर
- बीना-दमोह पैसेंजर: 25 अगस्त से 13 सितंबर तक
- शालीमार-उदयपुर सिटी: 25 अगस्त, 1 सितंबर
- कोलकाता-मदार जंक्शन: 26 अगस्त, 2, 9 सितंबर
- दमोह-बीना पैसेंजर: 26 अगस्त से 14 सितंबर तक
- बीना-कटनी मेमू: 26 अगस्त से 13 सितंबर तक
- कटनी-बीना मेमू: 26 अगस्त से 13 सितंबर तक
- भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस: 28 अगस्त, 11 सितंबर
- रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस: 28 अगस्त, 11 सितंबर
- सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस: 29 अगस्त, 12 सितंबर
- संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस: 29 अगस्त, 5, 12 सितंबर
- संत्रागाछी-अजमेर एक्सप्रेस: 30 अगस्त
- शालीमार-भुज एक्सप्रेस: 31 अगस्त, 7 सितंबर
- रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस: 5, 8, 10, 12 सितंबर
- डॉ. आंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस: 6, 9, 11, 13 सितंबर
- हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस: 9 सितंबर
- भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस: 11 सितंबर
- भागलपुर-अजमेर वीकली एक्सप्रेस: 5, 12 सितंबर
- अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस: 7, 14 सितंबर
- अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस: 1, 8 सितंबर
- हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस: 5, 7 सितंबर
- मदार जंक्शन-कोलकाता: 29 अगस्त, 5, 12 सितंबर
- लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस: 8 सितंबर
- पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस: 11 सितंबर
- निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस: 27 अगस्त, 3 सितंबर
- अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 29 अगस्त, 5 सितंबर
- जबलपुर-श्री वैष्णों माता एक्सप्रेस: 3 सितंबर
- श्री वैष्णों माता कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस: 11 सितंबर
- सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 4, 8 सितंबर
- निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस: 9 सितंबर
- अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 12 सितंबर
- उधमपुर-दुर्ग जंक्शन एक्सप्रेस: 12 सितंबर
