पंजाब

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अमरिंदर नाराज, सोनिया से फोन पर की बात

शेयर करें:

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमंरिदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक बार फिर तकरार तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस में बड़ा उल्टफेर हो सकता है। खबरों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच सिद्धू गुट ने दावा किया है, कांग्रेस आलाकमान ने अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा है।

बता दें कि कांग्रेस ने आज शाम को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जताई है। अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को फोन कर गुस्सा दिखाया साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को दो टूक लहजे में ये भी कह दिया है कि मुख्यमंत्री पद से हटाया तो पार्टी छोड़ देंगे।

वहीं खबर सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने खेमे के विधायकों के साथ दोपहर दो बजे बैठक करने जा रहे हैं।

Ad Zone: in_content

उधर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके बताया कि पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 5 बजे होगी। बता दें कि बैठक में दो पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें