April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की वारदात, रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया

महासमुंद। एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की ये वारदात छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हुई। पुलिस के अनुसार महासमुंद के बागबाहरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर आरोपियों ने कई डिब्बों के शीशे तोड़ दिए। रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले ये पांचों आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पहले भी पथराव की सात-आठ घटनाएं हुई हैं। सबसे ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर बिहार में पथराव की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा तमिलनाडु और यूपी में भी शरारती तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव किया था। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव करने के तमाम आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए गए थे। महासमुंद में वंदे भारत पर पथराव की घटना ऐसी वारदातों के सिलसिले में काफी दिन बाद हुई है। पुलिस के मुताबिक रेलवे एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ये जानना चाह रही है कि महासमुंद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर उन्होंने अपनी मर्जी से पथराव किया या इसके पीछे किसी और का हाथ है।

हाल के दिनों में ट्रेनों को पटरी से उतारने की तमाम साजिशों का खुलासा हुआ है। रेल की पटरियों पर सीमेंट के भारी ब्लॉक और लोहे की चीजों के साथ रसोई गैस का सिलेंडर, पेट्रोल और बारूद भी रखा मिला। कानपुर में बीते दिनों पटरी पर रखे रसोई गैस सिलेंडर से ट्रेन टकराई थी। उस घटना के सिलसिले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों मीडिया को बताया था कि अब सभी ट्रेनों में बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि ट्रेनों पर पथराव करने और पटरियों पर भारी चीजें रखकर हादसे की साजिश रचने वालों की पहचान कर उनको पकड़ा जा सके।