April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इजरायल का एक और हमला, हिज्बुल्लाह के नए प्रमुख हाशेम सैफुद्दीन के मारे जाने की खबरें

नई दिल्ली। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बंकर पर इजरायली वायु सेना द्वारा हमला किया गया है। इस हमले में हिज्बुल्लाह के नए प्रमुख हाशेम सैफुद्दीन के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जो हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह का भाई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सैफुद्दीन पर था निशाना

इजरायली अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस हमले का निशाना हाशेम सैफुद्दीन समेत कई अन्य हिज्बुल्लाह नेता थे। सैफुद्दीन हिज्बुल्लाह की कार्यकारी परिषद का प्रमुख था और संगठन के राजनीतिक कार्यों की देखरेख करता था। इसके अलावा, वह हिज्बुल्लाह की जिहाद काउंसिल के सदस्य भी था, जो संगठन के सैन्य अभियानों का प्रबंधन करती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाशेम सैफुद्दीन हिज्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह का चचेरा भाई है। उसे वर्ष 2017 में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था।

पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने का दावा

सैफुद्दीन भी अपने भाई हसन नसरल्लाह की तरह एक मौलवी था और वह खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताता था, जिसके प्रतीक के रूप में वो काली पगड़ी पहनता था। अपनी सभाओं में वह हिज्बुल्लाह के उग्रवादी रुख को खुलकर सामने रखता था और फिलिस्तीनी लड़ाकों के समर्थन में हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था, “हमारी बंदूकें और हमारे रॉकेट आपके साथ हैं।” सैफुद्दीन अमेरिकी नीतियों का मुखर आलोचक रहा है। इजरायली हमले के बाद इस क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इस घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस हमले ने पहले से ही जटिल स्थिति को और गंभीर बना दिया है।