कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी, पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। गुरूवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। जिसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31,923 नए मामले आए, 31,990 रिकवरी हुईं और 282 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अब 3,01,640 हैं जो कि 187 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट अब 97.77% है।
देश में कोरोना का आंकड़ा
कुल मामले- 3,35,63,421
सक्रिय मामले- 3,01,640
कुल रिकवरी- 3,28,15,731
मरने वालों की संख्या- 4,46,050
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की मानें तो भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,27,443 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55,83,67,013 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
