February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का एयरपोर्ट लुक देखकर हो जाएंगे घायल, क्रॉप टॉप में बेली फ्लॉन्ट करती हुई एक्ट्रेस ने शेयर किये किलर Photos

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की धाकड़ अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उन्हें देखने वालों का तांता लग जाता है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटोज:

अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर अपना एयरपोर्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम ब्राउन जींस के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किया है। इसके साथ ऑरेंज हील्स, खुले बाल और स्पेक्स से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है। ब्लैक पर्स के साथ पोज करती हुई अक्षरा किलर अदाओं का जादू बिखेर रही हैं।

अक्षरा सिंह ने इससे पहले भी अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थी। इसमें भी एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अक्षरा ने स्काई ब्लू कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट शर्ट और जॉगर कैरी किया है। इसके साथ लो पोनी टेल और कजरारी आंखों से एक्ट्रेस हुस्न की बिजलियां गिराती हुई नजर आ रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ़ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अक्षरा की खूबसूरती को देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे।

अक्षरा सिंह के वर्कफ़्रंट की बता करें तो अक्षरा सिंह का नया गाना ”किस्मत से पवले बानी” रिलीज कर दिया गया है। ये गाना एक्ट्रेस की नई भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

You may have missed