कोरोना से जंग में भारत की मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमित मामलों के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर ओर से भारत को मदद मिल रही है अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस कोरोना से जंग में भारत की मदद के लिए आगे आएं हैं।
प्रियंका और निक ने एनजीओ के जरिए भारत की मदद के लिए कॉन्ट्रीब्यूट किया है। उन्होंने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही भारत के लिए चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने सभी को मुश्किल समय में इस वायरस से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘भारत…मेरा घर इस वक्त कोविड के प्रकोप से जूझ रहा है और हम सभी को मदद करते हैं। लोग मर रहे हैं। हर जगह बीमारी है और ये तेजी से बढ़ रहा है।’
इसके बाद प्रियंका ने कोविड रिलीफ के फंड के बारे में बताया जिसकी मदद से भारत की मदद की जाएगी। उन्होंने इस बारे में बताया, ‘मैंने और निक ने अपनी तरफ से कॉन्ट्रीब्यूट कर लिया है। हमने देख लिया है कि ये वायरस कितना फैल सकता है। कोई भी सुरक्षित नहीं है जब तक की सभी सुरक्षित नहीं हो जाते। ये देखकर अच्छा लग रहा है कि कितने लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हमें इस वायरस से लड़ना होगा।’
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। स्पाई थ्रिलर इस शो में वो जमकर एक्शन सीन्स करती नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।
