April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष‌ व किठौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर बबीता गुर्जर को मेरठ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

हिंद फोकस‌ न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ, वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा “एक देश एक कानून” के एक्ट को लागू करने के प्रयास में सदन में इस कानून के पक्ष में बहुमत सिद्ध कर पाने में सभी कोशिश नाकाम दिख रही है। लेकिन इस एक देश एक कानून को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा दिनांक 18 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को लखनऊ विधानसभा का घेराव और पूरे प्रदेश में भारी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है,जिसके चलते आज कई क्षेत्रों में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारी को लखनऊ जाने से रोका गया साथ ही उनको हाउस अरेस्ट यानी नज़र बंद कर किया गया ,जिससे वह सरकार के विरोध में कोई गतिविधि ना कर सके । उनको लखनऊ जाने से रोका गया।

इसके चलते आज मेरठ में भी कांग्रेस की पीसीसी मेंबर एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और पूर्व किठौर विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती बबीता गुर्जर को भी मेरठ पुलिस द्वारा उनके निवास स्थान सी- 572 वेद व्यास पुरी में हाउस अरेस्ट यानी नजर बंद कर दिया गया। जब पूर्व जिला कांग्रेस प्रभारी राकेश कुशवाहा को जानकारी मिली तो वह भी अपने साथियों के साथ राजेंद्र कुशवाहा ठेकेदार आदि भी साथ में इस विरोधाभास के चलते बबीता गुर्जर के आवास वेदव्यास पुरी पहुंचे ।

इस पूरे प्रकरण के विरोध में डॉक्टर श्रीमती बबीता गुर्जर ने बताया कि इस भाजपा की दमनकारी नीतियों से उनकी पार्टी की आवाज़ को दबाने और उनके द्वारा देश में किए जाने वाले सभी जनहित प्रयासों को दबाने और कुचलने का प्रयास किया गया है, ताकि इस वर्तमान भाजपा सरकार जो कांग्रेस के जनजागरण अभियानों से घबरा रही है डर रही है इस कारण भाजपा सरकार ऐसे अनैतिक/कदम उठा रही है जिसके चलते आज एक कर्मठ सच्ची समाजसेविका और कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता डॉक्टर श्रीमती बबीता गुर्जर को भी नहीं बख्शा और इस विरोध को पूरी तरह से नाकाम करने के मंसूबों के तहत आज दिनांक 17 दिसंबर 2024दिन बुधवार को प्रात 9:00 बजे से उनके निवास में नजर बंद कर दिया गया,जिस कारण आज उनके सभी आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य रूक गए।

क्या इस लोकतांत्रिक देश में संविधान की रक्षा करने वालों-जनता की सेवा करने वालों के साथ ऐसा दोगला व्यवहार होगा ऐसा कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। क्या भाजपा सरकार अपनी पार्टी के अलावा बाकी सभी राजनीति पार्टी/दलों को खत्म करना चाहती है इस देश की जनता सब देख रही है समझ रही है समय आने पर देश की जनता इन सब बातों का हिसाब लेगी ।