July 5, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शिवसेना ने हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती कर जताया विरोध

नरेंद्र बंसल –

मेरठ। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की मेरठ इकाई ने रविवार को जेल चुंगी स्थित पुतलीघर कॉलोनी के शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान हनुमान से सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना की प्रार्थना करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे के मामले में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में शिवसैनिकों के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में सद्भाव, सद्बुद्धि और धर्म की विजय की कामना की।

महाआरती के बाद शिवसैनिकों ने नारेबाजी करते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में जिला महासचिव प्रदीप सक्सेना, अवनीश आर्य, सुनील दत्त सैनी, राम सिंह यादव, आकाश सक्सेना, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, अमित पाल, योगेश कौशिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सैकड़ों शिवसैनिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *