30 दिसंबर को भाकियू मेरठ कार्यकर्ता भी लेंगे जीरो प्वाइंट नोएडा पंचायत में हिस्सा
हिंद फोकस न्यूज़ मेरठ संवाददाता नरेंद्र बैसला
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि जीरो प्वाइंट नोएडा पर होने वाली मंडल समीक्षा पंचायत में जिसमें मुख्य वक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी हे उसमें मेरठ इकाई के पदाधिकारी , कार्यकर्ता जोर शोर से सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभाग करेंगे और नोएडा जाने के लिए 9.30 बजे काशी टोल प्लाजा परतापुर पर एकत्रित होंगे। पदाधिकारी अपनी निजी गाड़ियों से नोएडा जाएंगे और एक जनवरी को जिला समीक्षा बैठक मवाना में करेंगे और उसमें किसान समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीतियां और तिथि तय करेंगे ।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जा रहा, एक किसान नेता एक महीने से भूख हड़ताल पर हे, किसान का भुगतान इस सत्र का भी पेंडिंग होता जा रहा हे, बिजली विभाग एक मुश्त समाधान के नाम पर जबरन कनेक्शन काट रहे , जर्जर तारों से आए दिन किसान की फसल फूंक रही हे, नदियों में प्रदूषण फैल रहा हे प्रदूषण विभाग लापता हे, हिंडन नदी के आसपास बसने वाले गांवों में बांझपन, कैंसर से दिन प्रतिदिन मौत हो रही हे, आवारा पशुओं ने गेहूं की सारी फसल नष्ट कर दी।
आवारा पशु दिन प्रतिदिन किसानों को टक्कर मार रहे हे, नकली खाद पेस्टीसाइड बाजारों में बड़ी मात्रा में उपलब्ध हे जिसपर प्रशाशन ने आंख मूंद रखी हे, पिछले एक सप्ताह में लगभग तीन दर्जन नलकूपों पर चोरी हुई हे चोर एक नहीं पकड़ा गया इन सभी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्यसमिति की बैठक में जिला कलेक्ट्रेट में एक बड़े आंदोलन की तिथि जिला समीक्षा पंचायत मवाना में तय किया जाएगा।
