March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लखीमपुर खीरी : सरकार-किसानों के बीच बनी बात, मृतकों के परिवार को दिया जाएगा 45 लाख का मुआवजा और नौकरी

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के बीचरविवार को जमकर खूनी संघर्ष हुआ और फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में चार किसानों के साथ आठ लोगों की मौत हो गई है। किसानों का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष उर्फ मोनू और उसके समर्थकों ने किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। जिस वजह से चार किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इससे गुस्साए किसानों ने मोनू और उनके समर्थकों की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और बाकी वाहनों को पलटा दिया।

सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों की बातचीत सफल

लखीमपुर खीरी में किसानों और सरकार के बीच समझौता हो गया है। जिसमें सरकार सभी मृतक किसानों को 45-45 लाख रुपये का मुआवजा देगी। इसके साथ ही इस हादसे में घायल हुए किसानों को 10-10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। इसके अलावा परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।

यूपी के अपर मुख्य सचिव को पंजाब सरकार ने लिखा पत्र

पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशक ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा है। जहां यह जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी का दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति भी मांगी है।

अंबाला-बेंगलुरु में चल रहा प्रदर्शन

लखीमपुर हिंसा को लेकर चल रहा बवाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हिंसा और किसानों की मौत के खिलाफ यूपी के साथ-साथ हरियाणा के अंबाला और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी प्रदर्शन हो रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति कोविंद को लिखा पत्र

लखीमपुर खीरी मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इसमें गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को हटाने, उनके बेटे आशीष मिश्रा पर 302 के तहत हत्या का केस दर्ज करने के साथ-साथ जांच के लिए SIT के गठन की मांग की गई है।

यूपी सरकार की पंजाब सचिव से अपील

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपील की है कि किसी को भी लखीमपुर जाने की अनुमति नहीं दी जाए ।

हिरासत में अखिलेश यादव

अपनेे आवास पर बैठे अखिलेश याादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर नहीं जाने देने पर अपने आवास के बाहर ही धरना प्रदर्शन दे रहे थे। वहीं अब पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ता।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *