May 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

 

 

रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी, यूके/ हिंद फोकस न्यूज़

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात शातिर बदमाश घायल हो गए।                        एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह के मुताबिक पुलिस द्वारा लुंबिनी अपार्टमेंट के पास रूटीन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। और बाइक को वापस मोड कर भागने लगे। बाइक को यूपी गेट से वैशाली पुलिया की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोड कर भागने लगे। रास्ता खराब होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बावजूद भी बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के एक के दाएं वह एक के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।                                        पूछताछ के दौरान एक बदमाश ने अपना नाम केतन निवासी बागपत और दूसरे ने आफताब निवासी दिल्ली बताया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे कारतूस लुटे हुए पैसे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक केतन पर दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग मोबाइल सेन ने चोरी को ओटी एवं हत्या के प्रयास के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी आफताब पर डेट दर्जन से अधिक आपराधिक विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय थे पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।