पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी को मिल रहे चौतरफा समर्थन से विपक्षी खेमों में खलबली
1 year ago
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / हिंद फोकस न्यूज़ पटपड़गंज। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी को मिल रहे चौतरफा समर्थन से विपक्षी खेमों में खलबली । भाजपा एवं आम आदमी प्रत्याशी लोगों को रिझाने के लिए तरह-तरह के लुभावने वायदे कर रहे है। और हर तरह का हथकंडा लोगों की वोट पाने के लिए अपना रहे हैं। सूत्रों की माने तो हवा का रुख कांग्रेस के नहीं अनिल चौधरी के पक्ष में नजर आ रहा है। जिसका कारण स्थानीय निवासी अनिल चौधरी का व्यवहार और कई चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच डटे रहना एवं उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना बताया जा रहा है। चुनावी समर में अभी तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कॉलोनी व वार्ड में अनिल चौधरी की पकड़ मजबूत बनी हुई है। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि यह जो एक तरफा माहौल बना हुआ है, यह कांग्रेस को नहीं अपितु अनिल चौधरी के लिए है। रह वासियों का कहना है अनिल एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जो जनता की एक आवाज पर उनके बीच पहुंचकर समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र के निवासियों का यहां तक भी मानना है कि इस विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा अनिल चौधरी की बढ़ती प्रतिष्ठा से घबराकर चुनाव ने लड़ने का फैसला लिया गया। क्योंकि उनके द्वारा क्षेत्र की जनता को समय नहीं दिया गया, इसको लेकर लोगों में उनके प्रति खासी नाराजगी बताई गई है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल अनिल चौधरी चुनावी दौड़ में क्षेत्र वासियों के मुताबिक सबसे आगे हैं। उनकी प्रत्येक वर्ग में गहरी पकड़ बताई जा रही है।