March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

8 नवंबर से US जा सकेंगे कोरोना टीके लगवा चुके विदेशी नागरिक, बाइडन सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। अमेरिका ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वह आगामी 8 नवंबर से उन विदेशी यात्रियोंको देश में प्रवेश की इजाजत देगा जो कोविड-19 का पूर्ण टीकाकरण करा चुके है। यानी ऐसे सभी विदेशी यात्री जिन्हें कोरोना-रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा ली है उन्हे आगामी 8 नवंबर से अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा कि पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी आगंतुक 8 नवंबर से अमेरिका में प्रवेश कर सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले बीते अक्टूबर को एक आदेश में कहा गया था कि अमेरिका अगले महीने गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी जमीनी सीमाएं फिर से खोल देगी। ताकि कोविड-19 महामारी के कारण 19 महीने से जारी यात्रा पर लगी रोक को समाप्त किया जा सके। वहीं अमेरिका चाहता है कि उसके यहां पहुंचने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय पर्यटक कोरोना वायरस निरोधी टीकाकरण करवा लें।

व्हाइट हाउस के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी केविन मुनोज ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। जिसके जरिये यह जानकारी दी गई है। पिछले महीने तय की गई नई नीति के अंतर्गत, वैक्सीनेटेड यात्रियों को अभी भी अमेरिका में प्रवेश के लिए टेस्ट और कांटेक्टक ट्रेसिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।

मेक्सिको और कनाडा का अमेरिका पर था दबाव

मेक्सिको और कनाडा दोनों देश यात्रा प्रतिबंधों को हटाने के लिए अमेरिका पर दबाव दे रहे थे। महामारी को शुरू होने के समय से ही यात्रा पर रोक के कारण कई परिवारों के सदस्य अलग-थलग पड़ गये थे और लोगों ने छुट्टी के समय में अमेरिका जाना छोड़ दिया था। अमेरिकी प्रशासन का यह कदम उसके पिछले महीने की घोषणा के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिका हवाई यात्रा के लिए देश-आधारित यात्रा प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *