कृषि कानून के विरोध में सरकार का पुतला जलाएगी भाकियू, 18 अक्टूबर को होगा ‘रेल रोको आंदोलन’
नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एसकेएम के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा 18 अक्टूबर को रेल भी रोकी जाएगी। भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि तीनों कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जनपदों में ब्लॉक स्तर पर भारत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि पुतला दहन का कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होगा। भाकियू कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर पुतला दहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को रेल रोको कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर रेल रोकी जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जब तक तीनों कानूनों को रद्द नहीं करती या वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
