June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘2024 के चुनाव में राहुल गांधी होंगे PM पद के उम्मीदवार, कमलनाथ का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी के विरोध में सियासी माहौल बनाने की कोशिश में जुटे राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, कमलनाथ ने राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ना महज विपक्षियों के नेता होंगे, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार भी होंगे। इसके अलावा कमलनाथ से जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के संदर्भ में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर ज्यादा कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि गद्दारों के लिए अब पार्टी में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि देशहित में जितनी कुर्बानियां कांग्रेस ने दी है, उतनी किसी और पार्टी ने नहीं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। बता दें कि अगले वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। उससे पहले कमलनाथ के इस ऐलान को कई चश्मों से देखा जा रहा है। ध्यान रहे कि ऐसा ही ऐलान हिमाचल प्रदेश चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने किया था, जो कि बिल्कुल उपयोगी साबित हुआ है।

हिमाचल की नवगठित कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने में जुटी है। इसके साथ ही कमलनाथ ने यह भी संकेत दे दिए हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे। निष्क्रिय हो चुके नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। आपको बता दें कि वर्तमान में राहुल गांधी बीजेपी के विरोध में माहौल बनाने की दिशा में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा के तहत अब तक वे कई राज्यों का दौरा कर चके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *