February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी के 27 साल बाद अलग हुए बिल गेट्स और मेलिंडा, तलाक की घोषणा की

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने तलाक की घोषणा की है। बिल गेट्स और मेलिंडा ने अपने एक बयान में कहा है कि आने वाले वक्त में अब हम एक साथ नहीं चल सकते हैं।

दोनों ने इसे लेकर एक साझा बयान जारी किया है। बिल गेट्स ने ट्विटर पर इस बयान को शेयर किया जिसमें लिखा है, लंबी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है।

बीते 27 साल में अपने तीन अतुल्य बच्चों को पालकर बड़ा किया है। हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो दुनियाभर में लोगों के स्वस्थ और अच्छे जीवन के लिए काम करती है।’

हालांकि दोनों ने यह भी ऐलान किया है कि तलाक के बाद भी वे बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *