March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

#Reject_Zomato: ट्विटर पर जोमैटो को लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। यूं तो हमारे देश में भाषा विभेद को लेकर हमेशा से ही विवाद रहा है और कई बार इस विभेद ने विवाद का रूप धारण सामाजिक समरसता का शत्रू बनकर भी सामने आया है। लिहाजा, हमेशा से यही कोशिश की जाती रही है कि ऐसी किसी भी कोशिश से बचा जाए जिससे भाषा समाज में विभेद का कारण बने और काफी हद तक हम इसमें सफर भी रहे हैं, लेकिन लगता है कि जैमोट को हमारी यह सफलता रास नहीं आ रही है। वैसे फूड डिलिवरी एप जोमैटो का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन इस बार उसके विवादों में रहने का कारण कुछ और नहीं, बल्कि भाषा ही है। जी हां.. आइए, आपको आगे बताते हैं कि आखिर इस बार कैसे जैमोट ने भाषा की वजह से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोज जैमेटो की जमकर क्लास लगा रहे हैं। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा।

दरअसल तमिलनाडु के एक कस्टमर ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि उसे उसके ऑर्डर का रिफंड इसलिए नहीं दिया जा रहा है क्योंकि उसे हिंदी भाषा नहीं आती है। इतना ही नहीं जोमैटो कस्टमर केयर ने उसे हिन्दी भाषा सीखने के लिए भी कहा। विकास नाम के एक कस्टमर ने ट्विटर पर बताया कि, जोमैटो से एक ऑर्डर किया था, जिसमें एक आइटम गायब था। उन्होंने बताया कि, शिकायत करने पर कस्टमर केयर ने उनका रिफंड यह कहकर करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें हिन्दी भाषा नहीं आती है।  साथ ही हिन्दी नहीं आने के लिए उन्हें झूठा भी करार दिया गया।

लोगों ने चला दिया जोमैटो के खिलाफ मुहिम

वहीं इस घटना के सामने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जोमैटो के खिलाफ मुहिम छेड़ दी। वहीं सोशल मीडिया पर #Reject_Zomato तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *