April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सुकमा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, अन्य पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया जिसमें एएसपी आकाश गिरीपुंजे शहीद हो गए। वहीं कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का अस्तपाल में इलाज चल रहा है। एएसपी आकाश गिरीपुंजे अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर थे तभी डोंडरा गांव के पास वो आईईडी की चपेट में आए गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एएसपी की शहादत को नमन करते हुए कहा है कि नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा।

वहीं रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोंटा में नक्सलियों ने  कृषि काम में आने वाली मशीन पोकलैंड में आग लग गई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मिशन पर निकली थी। इसी दौरान वो एक आईईडी के संपर्क में आ गए। उधर, सीएम विष्णु देव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवानों के भी घायल होने की खबर है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है और उसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखला कर नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जायेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस अभियान में बहुत से बड़े नक्सलियों को भी सुरक्षाबलों ने हाल ही में मार गिराया है। बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *