May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

परिवार सहित रामलला के करेंगे दर्शन, सीएम अरविंद केजरीवाल कल पहुंचेंगे अयोध्या

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल यानी कि सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। सीएम केजरीवाल यहां रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अयोध्या जाएंगे। केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलाल के मंदिर में दर्शन करेंगे।

राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को की गई। केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ 22 जनवरी के अभिषेक समारोह के बाद नवनिर्मित मंदिर में राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताया था।

गौर हो कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा का बनने के लिए देश के कई नामी नेता, सिनेमाघरों से लेकर क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां आई थीं। साथ ही कोने-कोने से साधू-संत भी पहुंचे थे। समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर खेल और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।

NEWS SOURCE : punjabkesari