चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड का जताया आभार
नई दिल्ली। अरब सागर में केरल के समुद्री तट के पास सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV Wan Hai 503 अभी भी आग की लपटों में घिरा हुआ है। जहाज के कंटेनर्स में रखे सामानों के कारण आग बुझने में सफलता नहीं मिल पा रही है। इस बीच चीन ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का आभार जताया है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने ट्वीट किया, इस जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी, जिनमें 6 ताइवान के थे। हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के प्रति उनके त्वरित बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हादसे में लापता सदस्यों की खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। बता दें कि 9 जून को MV Wan Hai 503 जहाज में केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर विस्फोट हुआ और उसके बाद आग लग गई। 4 क्रू मेंमबर्स अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। यह कंटेनर जहाज 7 जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। इस जहाज में लगभग 650 कंटेनर लोड थे जिनमें इनमें से 50 के आस पास कंटेनर समुद्र में डूब चुके हैं।
आग की लपटों में घिरे हुए जहाज में विस्फोट भी हो रहे हैं। आग से घिरे जहाज की लेटेस्ट फोटो और वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह किसी फिल्म का सीन है। आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ है। भारतीय तटरक्षक जहाज आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूरी रात अग्निशमन अभियान जारी रहा लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।
