March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अहमदाबाद विमान हादसा मामले में डीएनए टेस्ट से अब तक 190 मृतकों की हुई पहचान, 159 शव परिजनों को सौंपे गए

नई दिल्ली। अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में शवों की पहचान के लिए डीएनए मिलान जारी है। अब तक डीएनए टेस्ट से 190 मृतकों की हुई पहचान हो चुकी है। 159 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। बचे हुए शवों का भी डीएनए मिलान कराया जा रहा है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि डीएनए मिलान के बाद जिन 159 शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया है उनमें 123 भारतीय, 4 पुर्तगाली, 27 यूके के नागरिक, 1 कनाडाई और 4 नॉन पैसेंजर जोकि स्थानीय नागरिक थे।

वहीं प्लेन में सवार एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास के बारे में डा. जोशी ने बताया कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका परिवार और चचेरे भाई यूके से यहां आए हैं और उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर क्रैश हो चुकी फ्लाइट संख्या AI171 के बारे में अब एक नई जानकारी सामने आई है। आज तक ने अपनी खबर में बताया है कि इस बोइंग 787­-8 ड्रीमलाइनर विमान का एक इंजन इसी साल मार्च में बदला गया था। इसके अलावा जून 2023 में विमान की डिटेल मेंटेनेंस जांच भी कराई गई थी। इसी साल दिसंबर में फिर से विमान की जांच होनी थी मगर उससे पहले ही दुर्घटना हो गई।

आपको बता दें कि इस विमान दुर्घटना में प्लेन में सवार 242 लोगों में 241 की मौत हो गई है सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा। वहीं 33 अन्य स्थानीय नागरिक भी मारे गए जिनमें ज्यादातर बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लोग हैं। दरअसल यह विमान टेकऑफ के तुरंत बाद जिस बिल्डिंग पर क्रैश हुआ वो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का हॉस्टल था जहां लंच चल रहा था। इस बिल्डिंग के अलावा आस पास की कई बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा समूह और एयर इंडिया ने सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *