March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर

     रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                           पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर                                                       नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार बुधवार को वह स्थानीय समय अनुसार दोपहर एक बजे व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लंच पर मुलाक़ात करेंगे। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर 35 मिनट बातचीत हुई है। पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने कनाडा गए हुए है। इस समिट में ट्रंप भी शामिल हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने दौरे को छोटा करने का फैसला किया और पीएम मोदी के कनाडा पहुंचने से पहले ही वॉशिंगटन लौट गए।जनरल आसिम मुनीर की व्हाइट हाउस में लंच पर होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है, तो दूसरी और पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत की चर्चा भी हो रही है। पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत का ब्यौरा देते हुए, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर बुधवार को दोनों नेताओं की बातचीत हुई है ।पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि 22 अप्रैल के बाद भारत ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई का दृढ़ संकल्प पूरी दुनिया के सामने रख दिया था। उन्होंने आगे कहा कि नौ मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने पीएम मोदी से फोन पर कहा था कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला कर सकता है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत उससे भी बड़ा हमला करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *