July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खान सर क्या राजनीति में आजमाएंगे किस्मत? आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म

नई दिल्ली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पटना के खान सर पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खान सर को लेकर नई अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है खान सर राजनीति में उतरने वाले हैं। दरअसल खान सर की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ मुलाकात हुई है जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। संजय सिंह और खान सर की मुलाकात के बाद संभावना जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में खान सर को टिकट दे सकती है।

आप सांसद संजय सिंह बिहार की राजधानी पटना में खान सर से मिलने उनकी कोचिंग पहुंचे। यहां उन दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर भी दोनों में चर्चा हुई। इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में धांधली मामले में जब अभ्यर्थी पटना में प्रदर्शन कर रहे थे तब खान सर ने मुखर होकर न सिर्फ उनका साथ दिया था बल्कि खुद भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी बिहार में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। माना जा रहा है कि खान सर की लोकप्रियता को भुनाने के लिए आम आदमी पार्टी उनको अपनी तरफ शामिल करना चाहती है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फेमस अवध ओझा सर को भी पटपड़गंज विधानसभा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि दिल्ली की जनता ने उनको नकार दिया और बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने ओझा को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *