March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून – व्यवस्था द्वारा यातायात कार्यालय का किया निरीक्षण

         रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़          
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून – व्यवस्था द्वारा यातायात कार्यालय का किया निरीक्षण
 गाजियाबाद। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित यातायात कार्यालय में उपलब्ध उपकरण/सामग्री एवं कार्यालय में किये जाने वाले कार्यो का निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा सलामी ली गयी, इसके उपरांत यातायात पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले प्रमुख उपकरणों/संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की  गयी । उसके बाद यातायात पुलिस के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए चालानी प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी एवं यातायात पुलिस में ड्यूटी के व्यवस्थापन में प्रयोग किये जा रहे सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी ।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात को निर्देशित किया गया कि ब्रीथ एनालाइजर की मदद से शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, दूषित अथवा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तीन सवारी एवं काली फिल्म के विरुद्ध प्रतिदिन चेकिंग एवं चालानी/सीज की कार्यवाही एवं आमजनमानस को यातायात नियमों/सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना/कराना सुनिश्चित करें । अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा ऐसे वाहन जिन पर 10 या 10 से अधिक चालान लंबित हैं, का चिन्हीकरण कर उनके रजिस्ट्रेशन को निरस्त किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन को पत्राचार किये जाने हेतु निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात एवं समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.