March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

घर के बाहर कई राउंड गोलियां दागने से गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

        रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़       
घर के बाहर कई राउंड गोलियां दागने से गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
गाजियाबाद। बीती रात अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में बदमाशों ने एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर   गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी टी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी कटैया निवासी राजू के घर के दरवाजे पर कुछ युवकों ने कई राउंड गोलियां चलाई। जिससे सनसनी फैल गई।घटना के समय राजू और उसका परिवार घर के अंदर था। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने सौरभ, सचिन और मोंटू पर घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण आपसी विवाद है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *