June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तानी की जीत पर जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का केस होगा : सीएम योगी

नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तानी टीम से मिली हार को लेकर भारत के कई राज्यों में जश्न मनाने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी। इतना ही नहीं टीम इंडिया को मिली हार के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए। वहीं टी 20 में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कार्रवाई करने शुरू कर दी है। इस बीच मामले में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों पर देशद्रोह का केस होगा। आपको बता दें यूपी के अलग-अलग जिलों में पाकिस्तान के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की थी। जिसको लेकर अब सीएम योगी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से इस जानकारी को साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा, ”पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा।” इससे  पहले बुधवार को योगी सरकार ने अलग-अलग जिलों से कई पाक समर्थकों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके खिलाफ राजद्रोह के तहत मुकदमा चलाने की बात भी कही।

यूपी के आगरा और बरेली से 3-3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजधानी लखनऊ से एक शख्स को पुलिस ने नामजद किया है। यूपी में अलग-अलग जगहों पर ऐसे मामले संज्ञान में आने के बाद यूपी के 4 जिलों में 5 केस दर्ज किए गए हैं और 7 लोगों को नामजद किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *