August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सास – दामाद की जोड़ी के बाद अब बनी ससुर – बहू की जोड़ी घर से फरार होकर विवाह रचाया

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                                सास – दामाद की जोड़ी के बाद अब बनी ससुर – बहू की जोड़ी घर से फरार होकर विवाह रचाया
                                                                                                                                                                                  रामपुर। यहां शकील नामक एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता जिस लड़की से तय किया था, उसी के साथ भागकर शादी कर ली। शकील 6 बच्चो का पिता है।
शकील की पत्नी के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद शकील और होने वाली बहू घंटों फोन पर बातें करते थे।
कैसे शुरू हुआ ये ‘ बेमेल इश्क’?
बता दे कि शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जनपद के खेमपुर गांव की एक लड़की से तय किया था। परिवार वालों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारपीट कर जबरदस्ती रिश्ते के लिए राजी कर लिया। शकील की पत्नी ने बताया कि वह लगातार दबाव और घरेलू हिंसा का शिकार होती रही। रिश्ता तय होने के बाद से उसका पति शकील होने वाली बहू से फोन पर बात करने लगा।
दिन भर कॉल, रात में वीडियो कॉल
शकील की पत्नी के अनुसार, रिश्ता तय होने के बाद शकील और होने वाली बहू के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। दिन भर नॉर्मल कॉल और रात में वीडियो कॉल चलती रहती थी।जब परिवार ने इस पर सवाल उठाया, तो शकील ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. शकील की पत्नी ने बताया कि उन्होंने दोनों को कई बार संदिग्ध हालत में देखा. जब उनके बेटे ने भी आपत्ति जताई, तो शकील भड़क गया।
शकील की पत्नी अब दर-दर भटक रही हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। वह कहती हैं कि उनके पति ने जिस लड़की को उनके बेटे की बीवी बनाना था, उसी को अपनी पत्नी बना लिया। अब वह लड़की उनकी सौतन बन गई है। उनके मायके में कोई नहीं है जो उनकी मदद कर सके। तीनों बेटे अपनी मां के साथ हैं और पिता के इस कदम से बहुत दुखी हैं। शकील के बेटे ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। वही पत्नी ने पत्नी न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *