May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

काजोल की फिल्म Maa की टिकट खरीदने से पहले पढ़ ले ये खबर, फिल्म पर मिल रहा खास ऑफर

नई दिल्ली। अजय देवगन निर्मित और काजोल स्टारर फिल्म ”मां” आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का पिछले दिनों काफी जोरों-शोरों से प्रमोशन किया गया था। इस फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। ये फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। इस फिल्म को साल 2024 में विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित हिट फिल्म शैतान यूनिवर्स का हिस्सा माना जा रहा है। अब आज ये फिल्म फाइनली रिलीज हो रही है और मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज के साथ दर्शकों को एक सरप्राइज भी दिया है।

काजोल स्टारर ”मां” आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री देने यानी बाय वन गेट वन फ्री का ऑफर दिया है। जी हां, तो अगर आप भी ”मां” देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये फिल्म बेहद सस्ती पड़ने वाली है, क्यूंकि आपको एक टिकट पर एक टिकट फ्री में मिलने वाला है।

बता दें कि ”मां” पिक्चर में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं जो अपनी बेटी को अंधेरी काली शक्तियों से बचाने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल देती है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने किया है। रिलीज से पहले, इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA 16+ रेटिंग मिली थी, जिसके मुताबिक इस फिल्म को 16 या उससे अधिक आयु वर्ग के लोग ही देख सकते हैं।

इस फिल्म के मेकर्स की ओर से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी जिसके बाद कई लोगों ने ट्विटर पर पोस्ट कर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी दिया है, जिसमें यूजर्स इस फिल्म को एक शानदार सुपरनेचुरल फिल्म बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed