April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने व्यक्तित्व संबंधी अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। ऐश्वर्या की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि कुछ लोगों के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए बिना उनकी अनुमति के उनके नाम और फोटो का उपयोग किया जा रहा है। इसमें बहुत सी फोटो तो फेक हैं जो AI के द्वारा बनाई गई हैं। ऐश्वर्या ने कहा है कि उनकी फेक इंटीमेट तस्वीरों का इस्तेमाल कॉपी, मग, टी शर्ट और अन्य सामान बेचने के लिए किया जा रहा है।

अभिनेत्री का कहना है कि यह सभी तस्वीरें स्क्रीनशॉट्स के साथ छेड़छाड़ करके एआई की मदद से तैयार की गई हैं। ऐश्वर्या राय के वकील संदीप सेठी ने अदालत में दलील देते हुए कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधियां उनके मुवक्किल के निजी अधिकारों का हनन है। यहां तक कि उनके नाम और फोटो का सेक्सुअल सीन में गलत इस्तेमाल करके कई प्लेटफार्म पैसा काम कर रहे है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर रोक लगनी चाहिए। वकील सेठी ने अभिनेता अनिल कपूर से जुड़े ऐसे ही एक मामले में हाईकोर्ट के द्वारा सुनाए गए 2023 के फैसले का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि प्रतिवादी संस्थाओं को मुवक्किल की तस्वीरों या उनके नाम का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं हो सकता है।

वहीं हाईकोर्ट के जस्टिस तेजस करिया ने वकील की दलील सुनने के बाद मौखिक रूप से कहा कि वह इस संबंध में डिफेंडेंट्स को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे। इस केस की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 जनवरी, 2026 की तारीख तय की है। आपको बता दें ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहु और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। ऐश्वर्या शुरू से ही अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *