June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुनव्वर फारूकी की हत्या का था प्लान, दिल्ली पुलिस ने दो सुपारी किलर्स को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को जान से मारने की सुपारी लेने वाले दो शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है। राहुल हरियाणा के पानीपत और और साहिल भिवानी का रहने वाला है।

विदेश में छिपे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इन दोनों को मुनव्वर फारूकी की हत्या का काम सौंपा था। रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ मिलकर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने दोनेां बदमाशों के पास हथियार बरामद किए हैं और उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम को जानकारी मिली थी कि हरियाणा के यमुना नगर में 2024 में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी बदमाश दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास घूम रहे हैं। पुलिस ने इनको पकड़ने का प्लान बनाया। कालिंदी कुंज इलाके के पुश्ता रोड पर पुलिस से इनका आमना सामना हुआ। यह घटना रात तकरीबन 3.00 बजे के आसपास की है।

बाइक सवार दो लोगों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उनको पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह बात कबूली की वो यमुना नगर ट्रिपल मर्डर के वांटेड हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो मुनव्वर फारूकी को मारने की प्लानिंग कर रहे थे जिसके लिए उनको गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से निर्देश मिला था। इससे पहले 2024 में भी दिल्ली पुलिस को मुनव्वर फारूकी हत्या की प्लानिंग का इनपुट मिला था। मुनव्वर फारूकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भी निशाने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *