एक बार फिर से गर्दा मचाने आ रही आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी, इस गाने में आएंगे नजर
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार है। आम्रपाली की खूबसूरती का आलम ये है कि वो जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। यूपी से लेकर बिहार तक में आम्रपाली के नाम का डंका बजता है। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली ने अपने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है वो सरप्राइज!
भोजपुरी जगत की क्वीन आम्रपाली दुबे ने नवरात्रि के मौके पर अपने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है।एक्ट्रेस जल्द ही एक नए गाने में नजर आने वाली है और ये गाना इसीलिए भी खास है क्यूंकि इस गाने में एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी नजर आने वाली है।
जैसा कि आप जानते हैं भोजपुरी जगत में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनदोनों की जोड़ी को सफलता की गारंटी माना जाता है। ऐसे में आम्रपाली और निरहुआ एक हर फिर एक गाने के वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं।
इस गाने को सौभाग्यवती एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। आम्रपाली ने गाने का BTS फोटो शेयर किया है। इस फोटो में आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही दूल्हा और दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखने के बाद आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों के फैंस काफ़ी एक्साइटेड हो गए हैं और गाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि गाने की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
