February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP: यूपी चुनाव से पहले खत्म होगा किसान आंदोलन! योगी के मंत्री ने किया सहमति का बड़ा दावा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का फासला रह गया है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। माना यह जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन काफी अहम भूमिका निभाएगा। लेकिन इसी बीच योगी सरकार के एक मंत्री ने सरकार और किसानों के बीच सहमति करवाए जाने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले योगी सरकार में मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने सरकार किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। धर्म सिंह सैनी का कहना है कि सरकार और किसानों के बीच सहमति बन गई है। इसके आगे योगी के नेता ने कहा कि “सरकार ये समझ चुकी है कि किसानों की मांग जायज है। जल्द ही दोनो पक्षों की आपस मे बैठक होगी, फिर मामले का निस्तारण हो जाएगा। मैं किसान नेताओं के संपर्क में हूं, राकेश टिकैत मेरे सुख-दुख के साथी हैं।”

चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा आंदोलन

धर्म सिंह सैनी का यह भी कहना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा। सरकार और किसान नेता आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ इस मसले को निपटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।उन्होंने आगे कहा, “राकेश टिकैत किसानों की बात उठा रहे हैं और किसानों की बात उठाने के लिए सरकार को कोसना ही पड़ेगा। जल्दी ही मामला निपट जाएगा और फिर वे सरकार को कोसना बंद कर देंगे।”

लखनऊ में होगी महापंचायत

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन लगातार जारी है। इस पर मंत्री धर्मसिंह सैनी ने सहमति बनने का दावा किया है, इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। इस पर राकेश टिकैत का यह भी कहना है कि 22 नवंबर को किसान महापंचायत होगी। यह काफी ऐतिहासिक होगा, इस पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “लखनऊ में आयोजित 22 नवंबर की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की यह महापंचायत किसान विरोधी सरकार और तीनों काले कानूनों के विरोध में ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी अन्नदाता का आंदोलन और तेज होगा।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed