February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे घोषित, सीएम रेखा गुप्ता के वार्ड में बीजेपी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में 30 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर जीती है। इसके अलावा कांग्रेस के हिस्से एक सीट गई है जबकि एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट की जीत हुई है। इस चुनाव में सभी की नजर मुख्य रूप से शालीमार बाग-बी वार्ड नंबर 56 पर थी। दरअसल इस सीट से दिल्ली की मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता पार्षद थीं और उनके इस्तीफे की वजह से ही यहां उपचुनाव हुए। यहां बीजेपी की अनीत जैन ने आम आदमी पार्टी की बबीता राणा को 10101 वोटों से हराकर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। इस तरह से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी साख बचाने में पूरी तरह सफल रहीं।

हालांकि इस चुनाव में बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है क्योंकि जिन 12 सीटों के लिए वोटिंग हुई उनमें से पहले बीजेपी के पास 9 सीट थीं। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मैं दिल्ली की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। हमने 12 में से 7 सीटें जीती हैं। दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है। दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के 123 पार्षद हो जाएंगे और दिल्ली को बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

इन सीटों पर बीजेपी की जीत

-विनोद नगर सीट से सरला चौधरी 1769 वोटों से जीतीं।

-द्वारका बी से मनीषा देवी ने 9100 वोटों से जीत दर्ज की।

– अशोक विहार से वीना असीजा 405 वोटों से विजयी हुईं।

– ग्रेटर कैलाश से अंजुम मॉडल 4165 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

– दिंचाऊं कला से रेखा रानी 5637 वोटों से जीतीं।

– शालीमार बाग बी से अनीता जैन ने 10101 मतों से जीत दर्ज की।

– चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोटों से जीत हासिल की।

ये तीन सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं

– नारायणा से राजन अरोड़ा 148 वोटों से विजयी हुए।

– मुंडका से अनिल ने 1577 मतों से जीत दर्ज की।

– दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया ने 2262 मतों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस और निर्दलीय को एक-एक सीट

– संगम विहार ए से कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 3628 मतों से जीत दर्ज की।

– चांदनी महल से निर्दलीय मोहम्मद इमरान 4592 वोटों से जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed