February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कानपुर-कन्नौज के बाद अब लखनऊ में जीका वायरस का संकट, दो मामले आए सामने

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद उत्तर प्रदेश में अब जीका वायरस का कहर देखा जा रहा है। यूपी की कई जगहों पर जीका वायरस के मामले देखे जा रहे हैं। अब लखनऊ में भी जीका वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की है। जीका वायरस के लखनऊ में दस्तक देने के बाद से सूबे के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है। बता दें कि जिन दो लोगों में जीका वायरस संक्रमण पाया गया है, वह हुसैनगंज और कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के निवासी हैं।

वहीं बुधवार को कानपुर में भी जीका वायरस के 16 नए मरीज मिले हैं। कानपुर में फिलहाल तक जीका वायरस के 105 मरीज सामने आ चुके हैं। 16 नए मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, हाल ही में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भी जीका वायरस के केस रिपोर्ट किए गए थे। कहा जा रहा है कि जिस शख्स में जीका वायरस होने की पुष्टि की गई, उसकी उम्र 45 साल की है। वह कानपुर के शिवराजपुर इलाके के कासामऊ गांव में रुका हुआ था।

इस मामले में कन्नौज के स्वोस्य विभाग ने 30 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिसके बाद पीडि़त की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इसके मामले सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से भी काफी सतर्कता बरती जा रही है।

आखिर क्या है जीका वायरस?

जीका वायरस एक मच्छर की वजह से फैलने वाला वायरस है, जो एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के दौरान ही काटते हैं, ये वही मच्छर है जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह काफी हानिकारक हो सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed