April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन को बनाया बाप!, ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर कराने का दिया श्रेय; पहले ट्रंप करते रहे थे इसका दावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान कब किसे अपना बाप बना ले, ये कहना मुश्किल है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका से करीबी दिखाते हुए डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे। अब पाकिस्तान ने फिर अपने पुराने साथी चीन को बाप दिखाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के नेता उससे संपर्क में थे और 6 से 10 मई 2025 तक, शायद उससे पहले और बाद में भी भारतीय नेतृत्व से कुछ संपर्क किया था।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इन संपर्क, जिनकी पहचान बहुत ही सकारात्मक कूटनीतिक बातचीत से हुई थी, उन्होंने तनाव कम करने और इलाके में शांति और सुरक्षा लाने में मदद की। इसके बाद पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से उसे यकीन है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के बारे में चीन का बयान सही है। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया था कि उनके देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराई थी। जबकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 के बाद से लगातार ये दावा किया था कि व्यापार न करने की धमकी देकर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था।

ट्रंप और चीन के सीजफायर कराने के दावों को भारत ने गलत बताया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा था कि किसी तीसरे देश के कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर स्थगित नहीं किया गया। हकीकत ये है कि 10 मई 2025 की दोपहर 3.30 बजे पाकिस्तान सेना के डीजीएमओ ने भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन कर हमले रोकने की गुजारिश की थी। भारतीय सेना और वायुसेना ने इससे पहले पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर तबाही मचा दी थी। जबकि, उसके कई रडार भी नष्ट किए। पाकिस्तान के कई एफ-16 लड़ाकू विमान और एक अवॉक्स भी भारत के हमले में नष्ट हुए थे। जिनके सबूत भारत ने बार-बार दिखाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *