April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : वाणी को लेकर अभीरा और अरमान में बढ़ेगी टेंशन, घर में होगा कलेश

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सीरियल में जब से वाणी की एंट्री हुई है अरमान और अभीरा के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। मायरा को भी लग रहा है कि उसकी माँ अभीरा उससे ज़्यादा वाणी पर धायन देती है तो वहीं घरवाले भी वाणी से कुछ ख़ास ख़ुश नहीं हैं। अब ऐसे में चलिए बताते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल:

ये रिश्ता के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अरमान और अभीरा से जो अपने बीच की दूरियां मिटाकर सब फिक्स करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अरमान अभीरा को समझाने की कोशिश करता है कि वाणी को बोर्डिंग स्कूल भेज दे। लेकिन अभीरा इस बात को मानने को तैयार नहीं है क्यूंकि उसने वाणी की माँ से वादा किया था। अरमान उसे समझाता है कि वाणी को सबकुछ मिलेगा, हम मिलने भी जाएँगे बस उसे घर पर यहाँ नहीं रखते फ़िलहाल क्यूँकि घरवाले भी उसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे और मायरा भी इनसिक्योर हो रही है।

दूसरी तरफ़ मनीषा और सुरेखा के बीच की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। मनीषा को लगता है कि सुरेखा कियारा का ख्याल नहीं रखती। सुरेखा ने भी गलती से कियारा को कच्चे पपीते की सब्ज़ी खिला दी जो प्रेगनेंसी में नहीं खानी चाहिए। हालांकि कियारा ठीक है लेकिन मनीषा और सुरेखा में एक बार फिर हो गई है टेंशन।

सीरियल में आज अभिरा जहाँ अरमान के साथ स्कूल के डांस कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेने जाती है तो वहाँ अभीरा भी वाणी को लेकर पहुँच जाती है। अरमान और मायरा वहाँ वाणी और अभिरा को देखकर शॉक हो जाते हैं। अब सीरियल के आने वाले एपिसोड में अभीरा के सामने होगी मायरा और वाणी जहाँ उसे दोनों में से किसी एक को चुनना है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की अभीरा किसे चुनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *