February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का हुआ ऐलान, प्रतिका रावल का भी नाम

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगले महीने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरा है। ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज, तीन मैचों की टी20 श्रृंखला और एक टेस्ट मैच भी खेला जाना है। बीसीसीआई ने टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। स्मृति मंधाना बतौर उप-कप्तान जिम्मेदारी संभालेंगी। ओपनर शेफाली वर्मा को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रतिका रावल को भी पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है।

प्रतिका रावल वर्ल्ड कप 2025 के दौरान इंजर्ड हो गई थीं और इस वजह से वो सेमी फाइनल और फाइनल नहीं खेल पाई थीं। हालांकि अब वो ठीक हैं मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। प्रतिका ने अलावा ऑलराउंडर अमनजोत कौर और पेसर क्रांति गौड को भी टेस्ट टीम स्क्वाड में रखा गया है। वर्ल्ड कप जीत में इनका बड़ा योगदान रहा। स्पिनर वैष्णवी शर्मा को भी पहली बार टेस्ट में मौका मिला है। 20 साल की वैष्णवी ने एक महीने पहले दिसंबर में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में, दूसरा टी20 मैच 19 फरवरी को कैनबरा में और तीसरा टी20 मैच 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को पहला वनडे ब्रिस्बेन में, 27 फरवरी को दूसरा वनडे होबार्ट में और 1 मार्च को तीसरा वनडे होबार्ट में होगा। टी20 और वनडे के बाद एक टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में होगा। वनडे और टी20 के लिए भारतीय टीम स्क्वाड की घोषणा पहले ही हो चुकी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सयाली सतघरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed