March 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन बनी टीम इंडिया

नई दिल्ली। इंडियन मेंस क्रिकेट टीम ने बीती रात T20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने अहमदाबाद में हो रहे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। इसके बाद इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही सिमट गई। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर एक बार फिर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है।

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों की करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस ख़िताब को जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप साल 2024 में जीता था। इतना ही नहीं टीम इंडिया विश्व की पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसने तीन बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। जी हां बता दें कि सबसे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 का विश्व कप जीता था। इसी के साथ भारत पहली ऐसी टीम भी बन गयी जिसने होस्ट होते हुए अपने होम ग्राउंड पर ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

बता दें कि फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी टीम इंडिया की तरफ से जीत की नींव संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करके रखी। तीनों ने मिलकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक ने 21 गेंद में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की आतिशी पारी खेली। अंत में भारत ने जल्दी जल्दी चार विकेट गंवा दिए। एक ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट(संजू, ईशान और सर्या) लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। 15 से 19 ओवर क बीच टीम इंडिया 4 ओवर में केवल 24 रन बना सकी थी और 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोरे और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *