April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सौरव घोषाल और तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में 6ठें दिन भारत ने जीते 5 पदक

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स को शुरू हुए 6 दिन बीत चुके हैं। बीते शुक्रवार से शुरू हुए इस खेल मुकाबले में अब तक भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में कल का दिन भी बेहतर रहा। बीते दिन बुधवार को सौरव घोषाल और तेजस्विन शंकर ने अपने-अपने खेलों में मेडल जीत से इतिहास रचा तो वहीं, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप ने मेडल के आंकड़े को बढ़ाने का काम किया। इस दिन जुडोका तूलिका ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बीते दिन हुए मुकाबले में मिले 5 मेडल्स के बाद अब देश की झोली में गिरे पदकों की संख्या 18 हो गई है। भारत की झोली में इस मुकाबले से 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मिले हैं।

पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में सौरव घोषाल ने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हार का मुंह दिखाया। वहीं, दुनिया के 15 वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने मेजबान देश के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 11-6, 11-1, 11-4 से आसान जीत हासिल की। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश एकल स्पर्धा में देश (भारत) का ये पहला मेडल है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद 35 साल के भारतीय खिलाड़ी की आंखे नम हो गई।

सौरव के अलावा हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक हासिल किया। 2.22 मीटर के जंप के साथ सौरव को कांस्य पदक मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स के छवें दिन के बेहतर रहने के बाद लोगों की निगाहें आज के सातवें दिन पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *