दिल्ली

गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में महरौली में दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन

शेयर करें:

नरेंद्र बंसल –

नई दिल्ली (महरौली): महरौली मंडल में आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन सत्र में दक्षिण दिल्ली लोकसभा सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं डीडीसी चेयरमैन गजेंद्र यादव ने की।

कार्यक्रम के प्रथम दिन बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका और समर्पण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Ad Zone: in_content

समापन सत्र में सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार तथा महरौली क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति और अधिक सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। सत्र की अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं डीडीसी चेयरमैन गजेंद्र यादव ने कहा कि “दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।

यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने का एक सशक्त माध्यम है। महरौली क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वे जनसेवा की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं और आने वाले समय में इसे और गति दी जाएगी।” उन्होंने वर्ष भर में किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वर्ग प्रमुख कुलदेव बख्शी, वर्ग प्रभारी प्रमोद चौधरी तथा वर्ग समन्वयक (केशवपुरम) अंकित त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद आरती यादव, भाजपा नेता डॉ. अजय वत्स, पवन चौधरी, एडवोकेट राहुल राव, एडवोकेट ऊषा शर्मा, सोहन वाल्मीकि, आरडब्ल्यूए से निखिल वत्स, गौरव सचदेवा, हेमराज अत्री, रवि जैसवाल, ओमपाल पालू, आरव जोशी, रघु चावला, धर्मवीर टायसन बाबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें