April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चिंतन शिविर में भगवंत मान ने ऐसा क्या बोल दिया कि CM योगी और हिमंत सरमा के छूट पड़ी हंसी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृहमंत्रियों की बैठक चल रही है। 2 दिवसीय चिंतन शिविर हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक का मकसद राज्यों में कानून-व्यवस्था पर चर्चा करना और साथ ही इसमें सुधार करने के लिए तमाम सरकारों के द्वारा प्रयासों पर विचार-विर्मश करना है।  लेकिन इसी बीच बैठक से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हर कोई फोटो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ-साथ जमकर मजे भी ले रहा है। दरअसल इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

फोटो में देखा जा सकता है कि पंजाब के सीएम मान, असम के मुख्यमंत्री सरमा और सीएम योगी आदित्यनाथ आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा फोटो पर गौर करे तो, ऐसा लग रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान की किसी बात को लेकर असम के सीएम हिमंत सरमा और यूपी के सीएम योगी ठहाका लगाते हुए नजर आ रहे है। ये फोटा एक संदेश देती है कि विचारधारा की भिन्नता के चलते कभी आपसी मतभेद को भूला देना चाहिए। आपको बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही कम अवसर पर हंसते हुए दिखाई देते है। सीएम योगी की छवि फायरब्रांड नेताओं में गिनी जाती है। लेकिन आज आई इन फोटो ने एक अलग बहस छेड़ दी है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

उधर सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और साथ ही लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स फोटो को जमकर शेयर कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *