April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान ने अमेरिका के एक और फाइटर जेट एफ-35 को गिराने का दावा किया

नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के एक और फाइटर जेट एफ-35 को गिराने का दावा किया है। ईरानी सेना का कहना है कि उसकी ओर से दागी गई मिसाइल लगते ही F-35 फाइटर जेट में जोरदार ब्लास्ट हुआ और वो आग का गोला बन गया। ईरान की सेना ने यह भी कहा है कि विमान के पायलट के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि फिलहाल अमेरिका की तरफ से इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। ईरान ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए एफ-35 विमान के मलबे की फोटो भी जारी की हैं।

बता दें कि ईरान ने इससे पहले 19 मार्च को अमेरिका के एफ-35A लड़ाकू विमान को गिराने की बात कही थी। हालांकि बाद में अमेरिका ने ईरान के उस दावे का खंडन कर दिया था। अमेरिका ने कहा था कि उसका प्लेन क्रैश नहीं हुआ है सिर्फ इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। अमेरिका ने पायलट के पूरी तरह सुरक्षित होने की बात की थी। हालांकि उस वक्त भी ईरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें विमान पर हमला होता तो दिख रहा था मगर उसके क्रैश होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

एफ-35 को दुनिया के अत्याधुनिक और तमाम हाईटेक सुविधाओं से लैस फाइटर जेट माना जाता है जिसमें इस प्रकार की खूबियां हैं कि वो दुश्मन के राडार से बच सके ऐसे में अगर ईरान का यह दावा सही निकलता है तो यह अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार बार यह दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने ईरान को हरा दिया है। ईरान की वायु सेना और नौसेना खत्म हो चुकी है। ईरान के पास मिसाइलें भी नहीं बची हैं, मगर दूसरी तरफ ईरान की ओर से अटैक जारी हैं और इस तरह से वो ट्रंप के दावे को गलत साबित करने में लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *