April 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बंगाल में ईवीएम में ‘कमल’ वाली बटन पर चिपका मिला टेप, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

नई दिल्ली। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बंगाल में वोटिंग के दौरान कई बूथों पर ईवीएम में कमल के वाली बटन पर टेप चिपका मिला है। दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा के बूथ पर ईवीएम में बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर टेप लगाए जाने का आरोप है। बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने ये आरोप लगाया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग ने जांच की बात कही है। बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक मतदान केंद्र का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाली बटन पर टेप लगा था।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों पर, बीजेपी को वोट देने का विकल्प टेप से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है। यही तथाकथित डायमंड हार्बर मॉडल है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की। अमित मालवीय ने कहा कि हम उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हैं जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। फाल्टा बूथ संख्या 144, भाग 170, कक्ष संख्या 2 – हरिंदांगा हाई स्कूल, इसके अलावा बूथ संख्या 189 समेत कई अन्य बूथ भी पर भी इसी तरह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप बीजेपी लगा रही है।

उधर, ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी 50 गुंडों को साथ लेकर बूथों में घूम रही हैं। शुभेंदु ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इससे पूव में 23 अप्रैल को वोटिंग पहले दौर की वोटिंग हुई थी जिसमें 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी 93.13 फीसदी वोटरों ने वोट डालकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *