May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह के दूसरे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, पत्नी अपर्णा यादव हैं बीजेपी की नेता

लखनऊ। सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी। प्रतीक यादव के अचानक निधन के कारण अचानक बीमार होना बताया जा रहा है। उनके शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होने की संभावना है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को बुधवार सुबह 6 बजे सरकारी सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाए जाने से पहले ही प्रतीक यादव की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को जब सिविल अस्पताल लाया गया, तो उस वक्त अपर्णा यादव साथ नहीं थीं। अपर्णा यादव असम गई थीं। घरवालों के मुताबिक प्रतीक यादव सो रहे थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रतीक के शरीर पर किसी तरह की चोट न होने की बात भी सामने आई है।

कुछ महीने पहले प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच खटपट की खबरें आई थीं। फिर मसला शांत हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया हैक कर अपर्णा के खिलाफ लिखा गया। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहे। उनकी लैम्बोर्गिनी कार लखनऊ में इकलौती होने के कारण आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। प्रतीक यादव की मां का नाम साधना गुप्ता था। वो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। सपा के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच रिश्ते बेहद मधुर थे। प्रतीक यादव को अखिलेश यादव बहुत चाहते थे। प्रतीक के असमय निधन के कारण परिवार पर संकट आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *