September 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया है। धमाका इतना जबर्दस्त था कि पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। आसपास के कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं। गांव के लोग भी मलबा हटाने और उसमें दबे लोगों की तलाश में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

कौशांबी जिले के डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बुलडोजर के जरिए मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद होने की वजह से काफी देर तक धमाके होते रहे जिसकी वजह से दमकल और बचावकर्मियों को काफी मुश्किल हुई। यह पटाखा फैक्ट्री मनौरी गांव के निवासी आदिल की थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह पटाखा फैक्ट्री लीगल थी या अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

दोपहर 12 बजे के आसपास गांव के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और उसके कुछ ही देर बात जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और चीख पुकार मच गई। जिस जगह पर फैक्ट्री हैं वहां एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण घायलों को खटिया में लिटाकर एंबुलेस तक ले जाया जा रहा है। मृतकों या घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *