June 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कई राज्यों में हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा हाल?

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई जगह रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। इन राज्यों के अलावा और भी जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी राजस्थान में 11 जून तक आंधी और बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान में रविवार को तेज आंधी चल सकती है। पश्चिमी यूपी में 10 और 11 जून को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 जून तक बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में भी 9 जून तक आंधी और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण में भी 11 जून तक बारिश के हालात बन सकते हैं।

मौसम विभाग ने बताया था कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून चार दिन की देरी से केरल पहुंच गया है। अब मॉनसून के आगे बढ़ने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वजह से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी काफी बारिश होने की बात मौसम विभाग ने कही है। जून के अंत तक मॉनसून के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि अल-नीनो प्रभाव के कारण इस साल औसत से कम बारिश होगी। भारत में मॉनसून की बारिश जून से सितंबर तक होती है। इस दौरान तमाम जगह किसान धान उगाते हैं। धान की फसल को काफी पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मॉनसून की बारिश में कमी से किसानों के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *