April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका, लैपटॉप में विस्फोट होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में रहस्यमय तरीके से एक विस्फोट की सूचना मिली है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चैंबर नंबर 102 के अंदर रहस्यमय तरीके से एक विस्फोट के संबंध में सुबह 10.40 बजे एक कॉल आई थी। दमकल विभाग ने कम से कम सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा है। इस मामले में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

बता दें, कोर्ट में हुआ ब्लास्ट किस तरह का है इसे लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल धमाके के बाद से ही कोर्ट में चल रहे सभी मामलों की सुनवाई को रोक दिया गया है। दिल्‍ली पुलिस ने भी मौके पर घटनास्‍थल की घेराबंदी करते हुए इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने अभी फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

घटना के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जो जहां मौजूद था वो वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करने लगा। ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *