देश

आखिरी सफर पर CDS बिपिन रावत, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

शेयर करें:

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के शव गुरुवार रात दिल्ली लाए गए। पालम एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब जनरल रावत और उनकी पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के 3 कामराज मार्ग पर स्थित उनके सरकारी आवास पर शवों को अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अब से कुछ घंटे बाद CDS जनरल रावत को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

अपडेट-

दिल्ली:  जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को उनके आवास से बरार स्क्वायर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।

Ad Zone: in_content

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

CDS बिपिन रावत के निधन पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि हमने इतने अच्छे सैनिक को खो दिया है। हम आशा करते हैं कि परमात्मा उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें