बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रेखी के बाद अब करण वाही भी होंगे बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का आगाज जल्द ही होने वाला है। बिग बॉस के इस इस नए सीजन का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। बिग बॉस के प्रोमो को भाईजान सलमान ख़ान ने अपने अन्दाज़ में रिलीज किया था। जहां उन्होंने बताया था कि इस बार ले बिग बॉस का थीम है “तथास्टू” जहां कंटेस्टेंट को हर चीज़ मिलगी दोगुनी! ऐसे में अब बिग बॉस सीजन 20 से एक लेटेस्ट अपडेट निकलकर सामने आई है।
बिग बॉस सीजन 20 के कंटेस्टेंट से जुड़ी अब एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सूत्रों की माने तो बिग बॉस के इस नए सीजन में टीवी एक्ट्रेस उदिती सिंह और टीवी जगत के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले करण वाही नजर आयेंगे। उदिति सिंह की एंट्री जहां कन्फर्म हो गई है वहीं कारण वाही की बिग बॉस के मेकर्स के साथ अभी भी बातचीत चल रही है।
इनके अलावा इस बार बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस अर्शिफा ख़ान और सिंगर/रैपर बादशाह की सेकेंड एक्स वाइफ ईशा रेखी भी नजर आयेंगी।ईशा के घर के आंदर आने से घर और बाहर दोनों का माहौल गर्म होने वाला है। क्यूंकि ईशा हाल ही में सिंगर बादशाह के साथ अपनी शादी की फोटोज पोस्ट कर कंट्रोवर्सी में आई थी और बादशाह ने अपनी शादी या ईशा को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
